फरीदाबाद : बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद, 02 अप्रैल (हि.स.)। थाना पल्ला क्षेत्र अंतर्गत रोशन नगर में बुधवार रात्रि अपनी महिला मित्र से मिलने आए दिल्ली के रहने वाले एक युवक की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार काे बताया कि राजकुमार राय निवासी दिल्ली ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बड़े बेटे का नाम मानस राय है जिसकी जानकारी रोशन नगर में रहने वाली एक लडकी से थी। बुधवार रात्रि उसका बेटा मानस राय अपने दोस्त हर्ष के साथ जानकार लडक़ी से मिलने के लिये उसके घर रोशन नगर गया था। घर पर लडक़ी का पिता भी था। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी लडक़ी की छोटी बहन अपने जानकार अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल, हर्ष वगैरा के साथ बाहर से घर पर आई। जहां पर अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर मानस राय पर हमला किया। जिसे हर्ष ने अपने हाथ से रोका तो हर्ष के हाथ में चाकू से चोट लगी, अमन ने दुबारा से उसके बेटे को पेट में चाकू मारा व अन्य सभी ने लात, धूसों व थप्पड से उसके बेटे व हर्ष के साथ मारपीट की। उसके बेटे मानस राय की सफदरजंग हस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को प्रिंस व रोशन निवासी दिल्ली, राहुल निवासी जैतपुर तथा हर्ष निवासी अर्पण विहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमन की मृतक मानस राय के साथ पुरानी कहासुनी थी। 1 अप्रैल को रात के समय अमन अपने साथियों के साथ रोशन नगर में आया था। जहां पर अमन ने मानस राय के पेट में चाकू मारा। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

