home page

फरीदाबाद : एकतरफा प्यार में छात्र ने लडक़ी के घर में फंदा लगाकर दी थी जान

 | 
फरीदाबाद : एकतरफा प्यार में छात्र ने लडक़ी के घर में फंदा लगाकर दी थी जान


फरीदाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद में अपनी क्लासमेट के घर आत्महत्या करने वाले छात्र अर्जुन के मामले में कई खुलासे हुए हैं। छात्र करीब दो साल से लड़की को जानता था और तभी से उससे दोस्ती करना चाहता था। जब दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत शुरू हुई, तो छात्र अर्जुन एकतरफा प्यार में पड़ गया। अर्जुन कई बार लड़की से इस बारे में बात भी कर चुका था, मगर हर बार उसने प्रपोजल ठुकरा दिया। लड़की ने अपने पेरेंट्स को भी ये बातें बताई थीं। उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले ही स्कूल में छात्र की शिकायत की थी। इसके बावजूद छात्र उससे मिलने की जिद पर अड़ा रहा। गुरुवार को लडक़ी अपने भाई को ट्यूशन छोड़ने गई थी और घर में केवल उसकी 70 वर्षीय दादी थीं। तभी छात्र घर में घुसा और वहां बने ब्यूटी पार्लर में स्कूल की टाई से फंदा बनाकर जान दे दी। लड़की जैसे ही वापस लौटी, उसने पिता को कॉल कर पूरी घटना बताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई, तो उन्होंने यहां आकर जमकर तोडफ़ोड़ की। इस मामले में खेड़ी थाना पुलिस ने करीब 250 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि जांच में सामने आया है कि छात्र ने सुसाइड किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर