home page

फरीदाबाद : सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार


फरीदाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि ईस्माइलपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया जिसने अपने आपको एशिया कंसलटेंट से बताया और कहा कि सिंगापुर स्थित आई टी कंपनी में जॉब का आफर है। फिर शिकायतकर्ता का ऑनलाईन मीटिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया और ठगो ने प्रोफाईल वेरिफिकेशन एंव वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर शिकायतकर्ता से दो लाख 41 हजार 103 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिये। लेकिन शिकायतकर्ता को कोई नौकरी नही मिली। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि तुषार ने अपने एक अन्य साथी के साथ बरेली उत्तर प्रदेश में कमरा किराये पर लिया हुआ था, जहां पर वह ठगी का कारोबार चलता था। आरोपी कॉलर व इंटरव्यू लेने का काम करता था। ठगी के कार्य के लिये उसने अन्य व्यक्तियों को भी रखा हुआ था। वह एमबीए पास है और उस पर दिल्ली क्षेत्र में ठगी का एक अन्य मामला भी दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर