home page

फरीदाबाद : आईपीओ में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : आईपीओ में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार


फरीदाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। आईपीओ में निवेश का लालच देकर 20 लाख 41 हजार रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-43, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसे ठगों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य निवेशकों के मुनाफे से संबंधित जानकारी साझा की जाती थी। इसके बाद ठगों ने उसे एक मोबाइल एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया और उसका अकाउंट खुलवाया। ठगों ने उसको आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 20 लाख 41 हजाररुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने लाभ सहित अपनी राशि वापस मांगी तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मवीर ने खाताधारक विजय सिंह का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसके खाता में मामले से जुडे हुए ठगी के 14 लाख रूपये आये थे। आरोपी धर्मवीर मोमोज की रेहडी लगाने का काम करता है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर