home page

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार


फरीदाबाद, 15 मई (हि.स.)। इनवेस्टमेंट के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी के एक मामले में थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपियों को रतलाम मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी वैभव(32), दीपक(26) व ऋषि(38) के रुप में हुई है। वैभव व दीपक राजमिस्त्री का काम करते है, वहीं ऋषि का खुद का ढाबा है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी दी अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनकी एक इन्वेस्टमेंट नाम से कम्पनी है, ट्रेडिंग में एडवाईजरी की सर्विस देंगे, जिससे 1100 प्रतिशत मुनाफा होगा, फिर ठगो ने उसे झांसे में लेकर एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड, जहां निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए ठगो द्वारा बताये खाता में उसने 18 लाख दो हजार रुपए रुपए भेज दिये। शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वैभव व दीपक का एस.एस. कन्स्ट्रक्शन एंड मटेरियल नामक फर्म के नाम से संयुक्त खाता था। ऋषि ने यह खाता खुलवाया और आगे ठगो को दे दिया था। खाता में ठगी के 4 लाख रुपये आये थे। वैभव व दीपक दोनों दोस्त हैं और स्टेशन रोड रतलाम पर स्थित ऋषि के ढाबा पर राजमिस्त्री का काम करने गये थे, वहीं पर ऋषि से उनकी जानकारी हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर