home page

फरीदाबाद : अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी काबू

 | 
फरीदाबाद : अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी काबू


35 किलो मांस व मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद, 21 मई (हि.स.)। अवैध रूप से मांस लेकर जा रहे दो आरोपियों को थाना सूरजकुण्ड पुलिस टीम ने काबू कर उनके कब्जे से 35 किलो मांस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सोहेल उर्फ कुतरु तथा साकिब निवासी गांव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि थाना सूरजकुण्ड की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि इंतजार गार्डन सूरजकुण्ड रोड पर मांस पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर दो युवक मांस को सडक़ से एकत्रित करते हुए मिले, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही काबू किया गया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सलम्बा नूंह से मांस लेकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर