home page

फरीदाबाद : ब्लड की कमी से जूझ रहा ईएसआईसी अस्पताल

 | 

फरीदाबाद, 05 सितंबर (हि.स.)। फरीदाबाद में ब्लड की कमी से जूझ रहा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अब सामाजिक संगठनों की मदद से इसको दूर करेगा। हर महीने अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन के लिए 1000 से 1200 यूनिट की जरूरत होती है। लेकिन करीब 500 यूनिट तक ब्लड कम रह जाता है। जिसके चलते मरीजों के परिजनों को बाहर से ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ती है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजना रक्तदान शिविर चल रहे है। इनको ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना लगाया जाता है। पिछले करीब 1 महीने से अस्पताल ने शिविर को शुरू किया हुआ है। जिसमें महीने भर में 700 से ज्यादा यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी ब्लड की कमी हो रही है। ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले करीब एक महीने से लगातार रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में रोजाना रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक एक महीने में 700 से अधिक यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल की जरूरत के मुकाबले रक्त की उपलब्धता कम बनी हुई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण दत्तात्रेय ने बताया कि रक्तदान शिविरों का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ब्लड का भंडार बनाए रखना है। अस्पताल में जब पर्याप्त ब्लड उपलब्ध रहेगा तो ऑपरेशन के समय मरीजों को रक्त की व्यवस्था के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मरीजों के परिजनों को भी बाहर से ब्लड लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर