home page

फरीदाबाद : डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 24 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 24 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार


फरीदाबाद, 09 मई (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस ने महिला को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 24 लाख रुपए की ठगी के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने शनिवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजस्थान निवासी अमित(21), सुमित(19), मयंक(20) व विशाल(21) के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-21डी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता के फोन नंबर से फ्राड हुआ है, 25 मार्च को फिर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को पंचकुला पुलिस का इंस्पेक्टर बताया और कहा कि आपके खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट वारंट जारी हुए है। इसके बाद कहा गया कि आपके नंबर से खुले खाता का आतंकवादी ग्रुप द्वारा सात करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में प्रयोग किया गया है। आपकी सारी प्रोपर्टी को वेरीफाई करनी होगी, तब तक विडियो कॉल पर ही रहना होगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने प्रोपर्टी को वेरीफाई कराने के नाम पर ठगो द्वारा बताये खाता में अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये 24 लाख दो हजार रुपये भेज दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि अमित खाताधारक है, जिसने अपना खाता सुमित को, सुमित ने खाता आगे मंयक को, मयंक ने खाता आगे विशाल को दिया था। अमित, विशाल, सुमित बी.ए के छात्र है, वहीं मयंक 12वीं पास है। खाता में ठगी के एक लाख 25 हजार रुपये आये थे। आरोपितों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अमित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि अन्य को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर