home page

फरीदाबाद : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन खाताधारक गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन खाताधारक गिरफ्तार


फरीदाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने लाखों की ठगी के एक मामले में तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 35 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसने फेसबुक पर सर्फिंग करते हुये क्रिप्टो करेंसी में निवेश बारे एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां एक लिंक के द्वारा ठगो ने शिकायतकर्ता का क्रिप्टो करेंसी में निवेश हेतू खाता खोला गया। जिसके बाद 27 दिसंबर, 2025 से 15 जनवरी 2026 तक विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये शिकायतकर्ता ने क्रिप्टो करेंसी में कुल 75 लाख 69 हजार 041 रुपये निवेश किये। परंतु कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निवासी रामबाबु दांगी(20), रामपाल पंवार(21) व देवकरण गुर्जर(20) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि रामपाल पंवार व देवकरण गुर्जर खाताधारक है जिन्होंने अपना खाता आगे रामबाबू दांगी को दिया था। रामपाल के खाते में एक लाख 65 हजार रुपये व देवकरण गुर्जर के खाता में दो लाख रुपए आये थे। तीनो आरोपी दोस्त है व बी.ए प्रथम वर्ष की पढाई कर रहे है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर