home page

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार


फरीदाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 15ए निवासी एक महिला ने थाना साइबर सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। फिर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल पांच लाख 20 हजार रुपये शेयर मार्केट में निवेश के लिये भेज दिये थे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जयपुर निवासी विजय बरमन (27) व प्रसनजीत मोदक(28) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि विजय बरमन खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे प्रसनजीत को दिया था। विजय 7वीं व प्रसनजीत 6वीं पास है। खाता में ठगी के 50 हजार रुपए आये थे। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर