home page

फरीदाबाद : सीवरेज का गड्ढा खोदते हुए करंट लगने से दो की मौत

 | 
फरीदाबाद : सीवरेज का गड्ढा खोदते हुए करंट लगने से दो की मौत


फरीदाबाद, 31 जुलाई (हि.स.)। फरीदाबाद के सेक्टर-14 में शुक्रवार को सीवर लाइन पाइप को जोडऩे के लिए गड्ढा खोदते समय करंट लगने से दो व्यक्तियोंं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोडऩे के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूरों को करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीष (55), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह (29), निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोडऩे के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। हादसे के समय मजदूर राम रहीसा, सूरज और रतीराम भी मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि मकान मालिक सुशील को जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन की जानकारी थी, लेकिन काम शुरू कराने से पहले इसकी सूचना मजदूरों को नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि पहले से जानकारी दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मॉच्र्युरी में भिजवा दिया। जंहा पर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को हवाले कर दिया। सेंट्रल थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मकान मालिक सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर