home page

फरीदाबाद : मौसेरे भाई ने बहन से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

 | 
फरीदाबाद : मौसेरे भाई ने बहन से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मौसेरे भाई ने अपनी दस वर्षीय बहन के साथ बलात्कार को अंजाम दिया। घटना आईएमटी क्षेत्र की है, जहां बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईएमटी चौकी के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि वारदात को बुधवार शाम अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग लडक़े ने अपनी सगी मौसी की 10 साल की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। रेप के बाद आरोपी वहां से निकल कर अपने घर चला गया था। शाम को जब बच्ची के परिजन काम से वापस घर लौटे तो बच्ची की तबीयत खराब पाई। परिजनों द्वारा बच्ची से पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी बात माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के डाक्टरों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची तथा परिजनों ने जानकारी ली। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग लडक़े को पकड़ लिया गया है। पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के रहने वाले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर