home page

फरीदाबाद : नाबालिग से मिलने का विरोध करने पर युवक के प्राइवेट पार्ट में चाकू घोंपा

 | 

फरीदाबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। नाबालिग पड़ोसी लडक़ी से मिलने का विरोध करने पर हमलावरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दस टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्राइवेट इंडस्ट्री में काम करने वाले मोहित ने मंगवार काे पुलिस को बताया कि पड़ोस में एक परिवार रहता है। उनकी एक नाबालिग बेटी है। माता-पिता दिन में काम पर चले जाते हैं, जिससे लडक़ी घर पर अकेली रह जाती है। विशाल नाम का एक युवक अक्सर लडक़ी से मिलने आता है। मोहित ने इस पर एतराज जताया और विशाल से कहा कि वह लडक़ी के माता-पिता की मौजूदगी में ही आए। इस पर विशाल ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मोहित सोमवार रात काम से लौट रहा था। कॉलोनी में विशाल और बाबी ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान बाबी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मोहित के प्राइवेट पाट्र्स के पास घोंप दिया। जब आस-पास के लोगों ने शोर सुना तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर