फरीदाबाद : बाल सुधार गृह से फरार हुआ एक और बंदी गिरफ्तार
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। बाल सुधार गृह, एन.एच.-5 फरीदाबाद से फरार हुए तीन बालकिशोर बंदियों में शामिल एक और बालकिशोर बंदी को शनिवार अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने काबू करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा की टीम ने उसको उत्तरप्रदेश के बरेली से काबू किया है। इस प्रकार फरार दो बाल बंदियों को फरीदाबाद पुलिस की टीम ने तलाश कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जा रही है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार बालकिशोर बंदी अपने दो अन्य साथियों के साथ 4 अक्टूबर 2026 को बाल सुधार गृह, एन.एच.-5 फरीदाबाद से फरार हो गया था। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने उसको बरेली, उ.प्र. से काबू कर लिया है। वह वर्ष 2024 में थाना शहर नूंह क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में निरुद्ध था। इससे पहले एक फरार बाल बंदी को पुलिस टीम ने पहले ही गुरुग्राम से काबू कर लिया था।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

