home page

फरीदाबाद : ट्रक ने युवक को कुचला, हुई मौत

 | 
फरीदाबाद : ट्रक ने युवक को कुचला, हुई मौत


फरीदाबाद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। बल्लभगढ़ में सोहना रोड पर रविवार रात को सरूरपुर चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश शर्मा (28) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब योगेश ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। योगेश बल्लभगढ़ की विष्णु कालोनी में परिवार के साथ रहता था। वह अपने परिवार में इकलौता था। दो महीने बाद परिवार उसकी शादी करने वाला था। जिसको लेकर उसके घर में तैयरियां चली हुई थी। पर्वतिया कॉलोनी चौकी पुलिस के अनुसार, योगेश शर्मा ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। जब वह सोहना रोड पर सरूरपुर चौक के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सडक़ पर पलट गई। इसी दौरान पीछे से सोहना की ओर से बल्लभगढ़ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को वहीं छोडक़र फरार हो गया। पुलिस अब ड्राइवर की पहचान करने और उसे पकडऩे के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बल्लभगढ़ का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर