फरीदाबाद : पुलिस ने पांच जुआरी पकड़े, हजारों की नगदी बरामद
फरीदाबाद, 30 जून (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-16 एवं अपराध शाखा एनआईटी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ की 61 हजार 720 की राशि बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि खेड़ीपुल सब्जी मंडी, फरीदाबाद के पास कुछ व्यक्ति सट्टा खाई कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर रेड कर इसराइल निवासी लीलावती एन्क्लेव फेज-2 सेक्टर-71, फरीदाबाद, आकाश निवासी गांव फतेहपुर बिल्लौच, विनोद निवासी एनआईटी-2 तथा रोहित निवासी झुग्गी नंबर-14, हार्डवेयर चौक, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से जुआ से संबंधित 50 हजार 720 बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने सतीश निवासी एनआईटी, फरीदाबाद को लैजर वैली पार्क के पास से सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 11,000 की जुआ राशि बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

