home page

फरीदाबाद : 37 साइबर अपराधी गिरफ्तार कर पुलिस ने लाखों किए बरामद

 | 
फरीदाबाद : 37 साइबर अपराधी गिरफ्तार कर पुलिस ने लाखों किए बरामद


फरीदाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 14 से 20 मार्च के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 53 लाख 41 हजार 725 रुपए बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि पुलिस की साइबर थानों की टीम ने पांच मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के तीन, सेंट्रल के एक व बल्लभगढ़ के एक मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 53 लाख 41 हजार 725 रुपए बरामद किये हैं। इसी प्रकार 217 शिकायतों का निस्तारण कर एक लाख 27 हजार 26 रुपए खातों में फ्रीज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 14 मार्च से 20 मार्च तक एक सप्ताह के दौरान की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम सिंह, आर्यन, आदित्य, ऋषभ, तरूण कुमार, हरेंद्र, रवि कुमार, निखिल, विजय, अतुल, अजीत, अजय कुमार, करन, प्रिंस मावी, जोय पाल, अजीन ईकबाल, रामू सिंह, सुरजीत, ध्रुव आंनद, शबनम, अब्दुल मनान, मदन गिरी, तुशांत, प्रवीण कुमार, प्रिति, रंजीत, हफसल हमसा, विश्वजीत कुमार, भारती, राहूल, राजपाल, संजय, विनय सिंह, इत्सूंग चेन, सरबजीत, अंकित व राहुल का नाम शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर