home page

जींद :बारिश के बाद मौसम में बनी उमस ने लोगों को किया परेशान

 | 
जींद :बारिश के बाद मौसम में बनी उमस ने लोगों को किया परेशान


जींद, 04 जुलाई (हि.स.)। शनिवार दोपहर बाद शहर तथा आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के बाद पैदा हुई उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्दता 60 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दस्तक दे चुका है। आठ जुलाई तक बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि बारिश के बाद भी गर्मी तथा उमस से कोई राहत नही मिली। आकाश में बादल छाए भी छाए रहे, बावजूद इसके मौसम मे जबरदस्त उमस भी बनी रही। जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि तापमान में हलकी गिरावट भी दर्ज की गई।

गौरतलब है कि मानसून दस्तक दे चुकी है। तीन से दिन से आकाश मे बादल भी छा रहे हैं। मौसम सुहाना होने की बजाय, उमस भरा हुआ है। किसान धान की रोपाई के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हंै। अभी तक जिले मे महज 80 हजार हैक्टेयर में धान की रोपाई हो पाई है। जबकि जिले में अढाई लाख से ज्यादा हैक्टयर में धान की रोपाई होनी है। बारिश ने होने के कारण तथा मौसम में बनी उमस ने भी किसानों को परेशान किया हुआ है। किसान बारिश का बेसब्री से इतजार कर रहे है। पांडू पिंडारा मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मानसून एक्टिवेट हो चुका है।

आठ मई तक बारिश की संभावना है। किसान धान रोपाई को लेकर अपने खेतों का तैयार रखें। इस दौरान कहीं अच्छी तो कही मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के बीच झांकते सूरज के साथ हुआ। दिन चढऩे के साथ बादल हलके हो गए। दोपहर को मौसम ने तेजी से करवट ली और आकाश में गहरे बादल छा गए। जिसके साथ बारिश भी शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नही हुई। जिला मुख्यालय की तरफ शहर के भी कुछ ही हिस्सो बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में जबरदस्त उमस बन गई। हवा की गति भी काफी कम रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार भी बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा