home page

हरियाणा एसीबी प्रमुख डॉ. अरविंदर चावला के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी

 | 

चंडीगढ़, 13 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ डॉ. अरशिदर चावला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जाने की आशंका के बीच अधिकारी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया है। इससे पहले भी हरियाणा में कई आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का फर्जी सोशल मीडिया अकांउट बनाए जाने का मामला सामने आ चुका है।

डॉ.चावला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनकी केवल एक ही आधिकारिक फेसबुक आईडी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और न ही ऐसे मैसेज को स्वीकार करें।

आईपीएस अधिकारी ने पोस्ट में लिखा कि कृपया किसी भी फेक आईडी से आए मैसेज को स्वीकार न करें। उन्होंने लोगों को विशेष रूप से आगाह करते हुए कहा कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से भेजे गए मैसेज पर विश्वास न करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा