home page

हांसी : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 | 
हांसी : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


पत्नी से चल रहा था तलाक का मामला, 5 अगस्त को

थी अगली सुनवाई

हांसी, 16 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग

पर सोरखी गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बहादुरगढ़ निवासी विकास के रूप में हुई है। हालांकि, परिजनों ने इसे

महज सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष

जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे

विकास अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। कि इसी दौरान सोरखी गांव के पास उसकी

बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक घायल विकास को लेकर तुरंत सोरखी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां से उसे न्यायिक अस्पताल हांसी रेफर किया

गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने गुरुवार काे बताया कि विकास का अपनी पत्नी

के साथ तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। इस केस की अगली सुनवाई पांच अगस्त को

होनी थी। परिजनों का कहना है कि सुनवाई से पहले विकास की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों

में हुई मौत कई सवाल खड़े करती है। मृतक के बड़े भाई निरंजन ने बताया कि हादसे की सूचना

मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो ट्रक के अंदर घुसी बाइक की स्थिति देखकर उन्हें संदेह

हुआ। उनका कहना है कि बाइक इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं थी कि उससे इतनी गंभीर दुर्घटना

हो सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रक पर खून के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे

उन्हें घटना पर संदेह हुआ।

मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर रवि ने बताया

कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है और उसी आधार पर कार्रवाई की

जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक घायल युवक को स्वयं अस्पताल लेकर गया था। पुलिस

ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर