home page

हिसार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

 | 
हिसार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई


कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जताया मुख्यमंत्री का आभारहिसार, 29 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और कुलपति के रूप में कार्यकाल बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित भारत और विकसित हरियाणा के महाअभियान में गुजविप्रौवि अग्रणी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विश्वविद्यालय में शीघ्र ही और नई योजनाएं व कोर्स लागू किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। गुजविप्रौवि से इस दिशा में सकारात्मक तथा अग्रणी सहभागिता की अपेक्षा है। गुजविप्रौवि ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है।कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बुधवार काे कहा कि गुजविप्रौवि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के सिद्धांतों को सिरोधार्य कर समाज व राष्ट्र के हित में युवाओं को कौशलयुक्त व नैतिक नागरिक बनाने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार गुजविप्रौवि द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधुनिक विज्ञान व तकनीक के अनुसार विश्लेषण कर प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। कुलपति ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे अपने आगामी कार्यकाल के दौरान और अधिक लगन व निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर