हिसार : नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 157 सदस्यीय टीम घोषित
चेन्नई में 23 से 27 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता, प्रदेश के खिलाड़ियों से
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
हिसार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। एथलेटिक्स हरियाणा ने 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स
चैंपियनशिप के लिए 157 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स
फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
में किया जाएगा। इसमें लड़के और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा
का प्रदर्शन करेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़
ने टीम की घोषणा की। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के
सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने चयनित खिलाड़ियों
को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इन खिलाड़ियों को मिला टीम में स्थान
लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग में हिसार से देवेंद्र, मनीष कुमार, हितेश, हितेश
और हर्षित गहलोत का चयन हुआ है। फतेहाबाद से राहुल, शुभम पंघाल, रोहित ढिल्लों और खुशांत
चोपड़ा, रेवाड़ी से जतिन कुमार और दिनेश तंवर, फरीदाबाद से सागर सैनी, वशित्वा शांडिल्य,
निशांत करहाना, नकुल, मान सिंह भड़ाना और वंश, महेंद्रगढ़ से दीपेंदर, जींद से सोहित
विजेंदर, बिल्लू प्रताप, अभास, सक्षम और सचिन, झज्जर से अमन कुमार, अमन और आर्यन, भिवानी
से राहुल, चरखी दादरी से कृष्ण कुमार और रोहन कुमार, गुरुग्राम से सचिन नेहरा और मयंक
तथा सोनीपत से दीक्षित मेहला टीम में शामिल हैं।
लड़कों के 18 वर्ष आयु वर्ग में जींद से अमन, देवांश, अंकुश और मुकेश, सोनीपत
से संकेत स्वामी, झज्जर से दीपांशु, सक्षम छिक्कारा, लक्ष्य, पार्तिक जाखड़, चिराग
यादव और नवीन नैन, रेवाड़ी से आदित्य और देव, कैथल से मयंक, गुरुग्राम से हन्नी यादव,
अंबाला से आदित्य सैनी, सिरसा से सुकृत स्वामी, भिवानी से सुमित, रोहतक से निश्चय,
पलवल से देव चौहान, हिसार से मनीष और पानीपत से विनय का चयन हुआ है।
लड़कों के 16 वर्ष आयु वर्ग में सोनीपत से अंशुल, शिवम, मानव, नवदीप, यश अंतिल,
रक्षित बेनीवाल और दक्ष सोलंकी, पानीपत से सौर्या और युवराज सांधयान, कुरुक्षेत्र से
गौरांश सैनी, फरीदाबाद से दक्ष, फतेहाबाद से रजत, चरखी दादरी से मोक्ष परमार, जींद
से प्रिंस धत्तरवाल और भिवानी से रवि टीम का हिस्सा होंगे। लड़कों के 14 वर्ष आयु वर्ग
में हिसार से निशांत, सोनीपत से वंश कुमार, कुरुक्षेत्र से रक्षित माइंगले और फतेहाबाद
से वरुण भांभू को चुना गया है।
लड़कियों के 20 वर्ष आयु वर्ग में झज्जर से नैंसी, आरती, दीपांशी और रितिका,
हिसार से पूजा, पायल, सोनम, पूनम, अंजली, योगिता, रिद्धि और खुशी, भिवानी से हेना,
सीमा और ज्योति, अंबाला से रिद्धिमा और भारती, फरीदाबाद से हिमांशी और अंजलि, जींद
से आरजू, पानीपत से मोनी, मन्नत फोगाट और खुशी, रोहतक से चलासी और रिया वर्मा, कुरुक्षेत्र
से नेहा, सिरसा से गायत्री और कशिश, सोनीपत से अंशु तथा फतेहाबाद से पूनम और भव्या
पिलानिया का चयन हुआ है।
लड़कियों के 18 वर्ष आयु वर्ग में फरीदाबाद से अंजलि, हिसार से ईशु, महक श्योराण,
रतन बाला, कोमल और ओशीन, करनाल से लक्षिता, भिवानी से वंशिका, गुंजन और भूमिका, पंचकूला
से खुशी शर्मा, झज्जर से दीक्षा और पूजा, पानीपत से पायल, फतेहाबाद से हेमा और मुस्कान,
जींद से नैंसी, सोनीपत से अनिशा सिंहमार तथा गुरुग्राम से माही टीम में शामिल हैं।
लड़कियों के 16 वर्ष आयु वर्ग में पानीपत से अनुष्का, चरखी दादरी से मीनाक्षी,
पंचकूला से आशी शर्मा, हिसार से गुंगुन दलाल और अनु रानी, फतेहाबाद से सचिता देवी,
नवजोत और मीनाक्षी, महेंद्रगढ़ से अमीषा, भिवानी से दिव्या और दीक्ष्या, कैथल से हनप्रीत,
जींद से अनमोल तथा रोहतक से सोम्या ढाका का चयन किया गया है। लड़कियों के 14 वर्ष आयु
वर्ग में फतेहाबाद से प्रिंसी और रितिका, रोहतक से पावनी तथा चरखी दादरी से आराध्या
सिंह हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हरियाणा की टीम में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को मौका मिला है। अब चयनित
खिलाड़ी चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

