home page

हिसार : ढाई साल की वान्या का कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 | 
हिसार : ढाई साल की वान्या का कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


विभिन्न विषयों पर 6 चरण पार करके बच्ची ने पाई

सफलता

हिसार, 11 अप्रैल (हि.स.)। शहर की महाबीर कॉलोनी

की ढाई साल की बच्ची वान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

है। बच्ची की उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल है।

बच्ची वान्या के पिता पुरूषोत्तम सैनी ने शनिवार काे बताया

कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में वान्या ने यह उपलब्धि

हासिल की है। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न विषयों पर 6 स्टेज में सवालों के जवाब देने

थे। इनमें मुख्य रूप में 15 सवाल सामान्य ज्ञान से जुड़े, साल के महीनों के नाम, सप्ताह

के दिनों के नाम, इन्द्र धनुष के रंग, ग्रहों के नाम, चारों ऋतुओं के नाम सहित अन्य

सवाल थे। सभी पर वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की प्रतियोगिता में भेजी गई।

इसके बाद आयोजकों की ओर से यह तय किया गया कि यह वीडियो कहीं और चली है या नहीं, असली

है या नहीं, सभी पैरामीटर जांचने के बाद बच्ची के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे

प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बच्ची के पिता वान्या के पिता पुरूषोत्तम सैनी

ने बताया कि वान्या होनहार है और उसकी खोजी व सामान्य ज्ञान विषयों में रूचि है। उन्होंने

बताया कि वान्या की माता आंचल सैनी उसे लगातार प्रोत्साहित करती रहती है। उसकी रूचि

को देखते हुए उसके दादा चेतराम सैनी भी उसे नई-नई जानकारियों से अवगत करवाते रहते हैं

ताकि बच्ची का सामान्य ज्ञान बढ़े। बच्ची की इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर