home page

हिसार : हरियाणा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहा शानदार प्रदर्शन

 | 
हिसार : हरियाणा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहा शानदार प्रदर्शन


हिसार, 28 मार्च (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली

वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के विद्युत नगर स्थित बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ी राष्ट्रीय

एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीएसई नेशनल गेम्स में भी

आराध्या व दित्या का काफी शानदार प्रदर्शन रहा व मिक्स डबल में पहला तथा सिंगल्स में

दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ विदेशी टीम भी भाग लेती

है तथा टीम इवेंट में भी आराध्या, दित्या, प्रीति व कनक की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते

हुए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता।

नर्सरी के खिलाड़ी युग, शौर्य प्रताप व कार्तिक

का सीबीएसई नेशनल गेम्स में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा तथा यह खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल

तक खेले। बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ी प्रतीक राठी ने 19 साल से कम आयु वर्ग में दिल्ली

में आयोजित हुई स्कूली नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर

फाइनल तक कड़ा मुकाबला किया। नर्सरी की खिलाड़ी दित्या व अराध्या ने भी 19 साल से कम आयु वर्ग में खेलते

हुए स्कूली नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल के बलबूते पर क्वार्टर

फाइनल तक खेला तथा दिल्ली की विजेता टीम से कड़े मुकाबले में हार गई। दिल्ली की टीम

में सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ इन्होंने कड़ा मुकाबला किया।

इनके अलावा आगे होने वाली राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन

प्रतियोगिता (17 साल से कम आयु वर्ग) के ट्रायल्स के लिए नर्सरी के युग व शौर्य का

चयन हुआ है। नर्सरी के खिलाड़ी यशिका, योगेश व विजेंद्र भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर बैडमिंटन नर्सरी विद्युत नगर का नाम रोशन कर चुके हैं। नेशनल स्तर पर इन तीनों

खिलाड़ियों के मेडल आते रहे हैं साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मेडल जीत चुके

हैं। अभी हाल ही में दुबई में हुई एशियन पारा यूथ गेम्स में बिजेंदर के द्वारा दो सिल्वर

मेडल जीत कर नर्सरी, विभाग व देश का नाम रोशन किया। याशिका ने भी राष्ट्रीय स्तर पर

अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक

जीते। योगेश ने भी हाल ही में हैदराबाद में हुई पैरा नैशनल चैंपियन में एकल मुकाबले

में सिल्वर मेडल प्राप्त किया व यूथ पैरा नैशनल गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीते। नर्सरी

के काफी बच्चे नेशनल स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं जिसमें ज्योति, सिद्धार्थ, आरिफ,

नमनदीप सिंह, शौर्य, सक्षम, कनक, जिया, खुशी व प्रीति है।

इन सभी खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच व अंतरराष्ट्रीय

खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, डीएचबीवीएन की मेहनत

व निष्ठा से आज विद्युत नगर बैडमिंटन नर्सरी ऊंचाइयों को छू रही है। सभी खिलाड़ियों

व कोचिज ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा प्रदान की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर

की सुविधाओं के लिए विभाग का धन्यवाद किया व आश्वासन दिया कि भविष्य में और अधिक मेडल

जीतकर विभाग, हरियाणा व देश का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही नर्सरी के कोचों ने जानकारी

दी की सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का चयन 3 से 5 अप्रैल को विद्युत नगर, हिसार

में विभागीय कमेटी द्वारा किया जाएगा जिसमें हरियाणा का 19 साल से कम आयु वर्ग का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर