home page

हिसार : विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते आयोजन : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

 | 
हिसार : विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते आयोजन : प्रो. नरसी राम बिश्नोई


एचएसबी में बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता एवं एक्सेल-पायथन

कार्यशाला का समापन

जहां आइडियाज बनते हैं, बिजनेस और कौशल बनता

है सफलता का आधार

हिसार, 20 मार्च (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में आयोजित चार

दिवसीय विशेष कार्यशाला तथा दो दिवसीय ‘बिजनेस मॉडल एग्जीबिशन-कम-पिच डेक प्रतियोगिता-2026’

का संयुक्त समापन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। इन आयोजनों ने विद्यार्थियों

को एक ओर जहां उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ने का अवसर प्रदान किया, वहीं दूसरी

ओर उन्हें आधुनिक डेटा टूल्स और तकनीकों में दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान

दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी

राम बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे जबकि कुलसचिव डा. विजय कुमार भी विशेष रूप से कार्यक्रम

में शामिल हुए। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए सभी बिजनेस

मॉडल स्टॉल्स का अवलोकन किया और प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनके विचारों की

सराहना की। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों

को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें वास्तविक व्यावसायिक दुनिया

की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से एक्सेल और पायथन जैसे

तकनीकी टूल्स के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ये आज के डेटा-आधारित युग में आवश्यक

कौशल बन चुके हैं।

यह आयोजन एचएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार

के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का पूर्ण लाभ

उठाने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। बिजनेस मॉडल एग्जीबिशन-कम-पिच डेक प्रतियोगिता

इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें एमबीए व इंटीग्रेटेड एमबीए के विद्यार्थियों

ने अपने अभिनव, व्यवहारिक और भविष्य उन्मुख बिजनेस मॉडलों को आकर्षक स्टॉल्स, प्रोटोटाइप्स

और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण

आयाम ‘बिजनेस पिच डेक प्रस्तुति’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप विचारों को संरचित, डेटा-समर्थित

और निवेशक-उन्मुख तरीके से प्रस्तुत किया।

पिच डेक प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित

किया गया। प्रथम चरण में 40 से अधिक टीमों के बीच प्रारंभिक स्क्रीनिंग की गई, जिसमें

से शीर्ष 10 टीमों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इस चरण का मूल्यांकन निर्णायक

मंडल में शामिल प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, प्रो. खुजान सिंह एवं प्रो. सुरेश कुमार

मित्तल द्वारा किया गया। द्वितीय चरण में चयनित टीमों ने अंतिम प्रस्तुति दी, जिसका

मूल्यांकन जीएसचीची संस्थापक मनीष गोयल एवं एचएसबी के पूर्व विद्यार्थी एवं उद्यमी

सौरभ छाबड़ा द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर