home page

सोनीपत के गन्नौर में टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत

 | 
सोनीपत के गन्नौर में टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत


सोनीपत, 10 नवंबर (हि.स.)। गन्नौर में जीटी रोड पर चिरस्मी के पास सर्विस रोड पर टैक्सी

की टक्कर से एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने घायल को सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत

घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त

जानकारी अनुसार भुर्री गांव का 35 वर्षीय सुरेंद्र अपनी बुआ के घर गया हुआ था। वहां

से वापस घर लौटते समय चिरस्मी के पास सर्विस रोड पर एक टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैक्सी चालक टैक्सी मौके

पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत

हो गई।

सुरेंद्र रामनगर स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसकी मौत

की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे दो बच्चों और परिवार को छोड़

गया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप

दिया। पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस टैक्सी को

कब्जे में लेकर अज्ञात टैक्सी चालक की पहचान करने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना