home page

सिरसा: मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

 | 
सिरसा: मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा


सिरसा, 25 फ़रवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला पंचायत अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरीराम जाजड़ा व संगठन सचिव कृष्ण लाल गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कोरोना काल के समय का 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता दिया जाए, समान काम समान वेतन एक समान किया जाए तथा सेवानिवृति की आयु सीमा एक की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मांगों के संबंध में अनेक बार अधिकारियोंडं से बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इन पर कोई सहमति नहीं बनी है, जिससे कर्मचारी वर्ग में रोष है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर कर्मचारियों की इन मांगों पर जल्द सरकार की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया, तो सभी संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जमना प्रकाश, भाल सिंह, सुरेश कुमार, चानण राम, बिरेंद्र कुमार, बलवान सिंह, संजू, बिंटू कंडारा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma