home page

हांसी: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

 | 
हांसी: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत


घर में चल रही थी भतीजी की शादी की तैयारियां

हांसी, 09 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग

स्थित ढाणा कलां गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की

पहचान ढाणा कलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कांसीराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने

पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणा कलां

निवासी कांसी राम रविवार शाम को साइकिल पर किसी काम से रामपुरा गांव की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वह अमरूदों वाले बाग के समीप पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर

मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह साइकिल से उछल कर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से

घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक

ने सड़क किनारे पड़े घायल व्यक्ति को देख मानवता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए नागरिक

अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजमार्ग पर मिले घायल

व्यक्ति के पास किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मिलने के चलते मृतक की पहचान नहीं

हो सकी लेकिन इसी दौरान नागरिक अस्पताल के कर्मियों ने सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो

अपलोड कर पहचान के प्रयास किए। इसके बाद परिजनों ने कांसीराम की फोटो को सोशल मीडिया

पर देख नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की।

ढाणा कलां गांव के समीप हुए सड़क हादसे ने कांसीराम

की मौत के बाद घर में चल रही भतीजी के विवाह की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक

के घर में उसकी भतीजी के विवाह की तैयारियां चल रही थीं और मंगलवार को भतीजी की बारात

आने वाली है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर