home page

रोहतक: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

 | 

गांव मोखरा में हुई वारदात, पुलिस ने गांव वालों से की पूछताछ

रोहतक, 30 मई (हि.स.)। रोहतक के गांव मोखरा में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पडोसियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते बुजुर्ग की हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव मोखरा निवासी ओमबीर का शव गली में पड़ा हुआ था। घटना का पता चलने मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। बहुअकबर पुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले है, पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पडोसी के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है और इसी के चलते ओमबीर की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया और इस संबंध में ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों के भी ब्यान दर्ज किये है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल