home page

जींद : अनियंत्रित बस रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर पलटी, 35 यात्री चोटिल

 | 
जींद : अनियंत्रित बस रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर पलटी, 35 यात्री चोटिल


जींद, 11 मई (हि.स.)। सोमवार को पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस नरवाना के हरियल चौक पर अनियत्रित होकर डिवाइडर पार रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर पलट गई। जिसमें चालक समेत लगभग 35 यात्री घायल हो गए। जिसमें चालक समेत आठ यात्रियो को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जाच कर रही है।

पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस सोमवार को हिसार के लिए रवाना हुई थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक पर बस अड्डे की तरफ जा रही थी तो आगे अचानक स्कूटी सवार आ गया। जिसको बचाने के फेर में चालक ने कट मारा तो बस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर को पार करते हुए रेस्ट हाउस की दिवार को तोड़ते हुए पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई।

घटना के दौरान बस मे 35 यात्री सवार थे। जिसमें सभी यात्रियो को चोटें आई। जो आठ यात्री अस्पताल मे भर्ती हुए उनमें बस चालक गांव सुलेहड़ा निवासी अनिल, गांव काकडौद निवासी बाला, भाणा निवासी संजय, लाडवा निवासी प्रिंस, नरवाना निवासी कमलेश, राजेंद्र, हिसार निवासी आर्यन, चुरू राजस्थान निवासी अविनाश शामिल है। प्रिंस को जिला मुख्यालय अस्पताल रैफर किया गया है। शहर थाना नरवाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि सूचना के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी कमलदीप राणा मौके पर बने रहे। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायल यात्रियों को हालचाल जाना। गंभीर चोट किसी यात्री को नही आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा