home page

सिरसा: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार

 | 
सिरसा: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार


सिरसा, 11 जून (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा सकते हुए जिले क्षेत्र से आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के पदार्थ बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बंनसुधार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान कुलदीप व गौरव के रूप में हुई। वहीं एक अन्य घटना मे एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गांव फरमाई कंला आरोपी सोनू सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।

एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव डबवाली क्षेत्र से गश्त पड़ताल के दौरान 26 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान सिरसा जिला निवासी संतोख सिंह के रूप में हुई है।

इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव मसीतां में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई। सीआईए कालांवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कालांवाली क्षेत्र से राजेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। आपराधिक रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ लड़ाई झगड़े व शस्त्र अधिनियम, चोरी व नशा तस्करी के 11 अभियोग दर्ज हैं।

डबवाली पुलिस ने लाखों रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में वांछित सप्लायर गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव मलेका क्षेत्र से स्कूटी सवार भजन सिंह को पांच किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर प्लास्टिक कट्टा लिए एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और थैले की तलाशी ली तो पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma