home page

हिसार में साइबर धोखाधड़ी से ठग लिए 50 लाख, पुलिस ने वापिस दिलवाए 30 लाख

 | 

बाकी राशि वापिस दिलवाने के प्रयास जारी, शिकायतकर्ता

ने जताया पुलिस का आभार

हिसार, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिला पुलिस की साइबर

टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के 30 लाख रुपये

बरामद कर उन्हें वापस दिलवाए हैं। मामले की जांच जारी है तथा ठगी में शामिल अन्य आरोपियों

की तलाश जारी है।

साइबर थाना से सब-इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने

गुरुवार को बताया कि इस संबंध्दि में इस वर्ष 19 मार्च को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल

पर हिसार के तरसेम नगर निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत प्राप्त हुई। भारत पेट्रोलियम

से सेवानिवृत शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 7 मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर

एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पुलिस मुख्यालय में

तैनात डीआईजी प्रदीप जायसवाल बताया तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

आरोपी

ने वीडियो कॉल के माध्यम से पुलिस वर्दी का दिखावा कर भय पैदा किया और आधार कार्ड व

बैंक खाते से जुड़े फर्जी आरोप लगाकर उन्हें डराया-धमकाया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को

डराकर उनसे लगभग 50 लाख रुपये की ठगी की गई।

शिकायत मिलने पर साइबर थाना में केस दर्ज करके

जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के माध्यम से 30 लाख की राशि को

होल्ड करवाया तथा अदालत से सुपरदारी आदेश प्राप्त कर उक्त राशि शिकायतकर्ता को वापस

दिलवाई। मामले में आरोपी प्रदीप को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। अपनी

राशि मिलने पर शिकायतकर्ता ने हिसार पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के अनुसार मामले

की जांच जारी है तथा शेष राशि की बरामदगी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई

की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर