home page

जींद : मुख्यमंत्री के लिए कोई अपशब्द नही कहे : दुष्यंत चौटाला

 | 
जींद : मुख्यमंत्री के लिए कोई अपशब्द नही कहे : दुष्यंत चौटाला


जींद, 24 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए कोई अपशब्द नही कहे हैं। भाजपा के नेता मुद्दे से ही आमजन को भटका रहे हैं और फिर लोग उनकी भाषा बोल रहे हैं। मुद्दा क्या है, यह सब जानते हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जेजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने जेजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्या सिविल वर्दी में सीआईए घूम सकती है, क्या वैपन कैरी कर सकती है। डीएसपी पत्रकार वार्ता में कह रहे हैं कि पवन के पास वैपन नही था। जबकि दूसरी और वीडियो में वह वैपन कॉक करते हुए दिख रहे हैं। गलत कौन है, यह सबको दिख रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो कोई चोर नही हैं।

सच्चाई अगर लानी है तो डीजीपी व एसपी को तथ्यों के साथ प्रेस कान्फ्रेंस करनी चाहिए। न तो आज डीजीपी बात कर रहे हैं और नही मुख्यमंत्री ने सात दिनों से कोई बात की है। उन्हें पता है कि वो बात करेंगे तो सवाल पूछे जाएंगे। जिसका जवाब नही होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक पैदल आदमी जा रहा था, उसको भी थप्पड़ मार दिए और उसकी भी स्कूटी थाने ले गए और फिर यह नही बताया कि किस लिए उसे थाने में ले गए। यह जो सिस्टम में कमी है, उसे सुधारना होगा। हालांकि वो कुलदीप, गोकुल सेतिया, जयंत चौधरी, चंद्रशेखर, बीरेंद्र सिंह का धन्यवाद करेंगे। जिन्होंने बात की और साथ दिया। क्योंकि यह लडाई उनकी अकेले की नही है। यह जिसके साथ भी होगी, हम सबको साथ खड़ा होना होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो वन साइडिड इंक्वायरी नही चाहते हैं। बल्कि वो तो लगातार निष्पक्ष जांच की कर मांग रहे हैं। वो हर जांच के लिए तैयार हैं। मामले की निष्पक्ष्ता के लिए कोर्ट में जाना पडा है। पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा