home page

यमुनानगर में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
यमुनानगर में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार


यमुनानगर, 05 अप्रैल (हि.स.)। यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए शादीपुर क्षेत्र से एक युवक को प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सेल प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध नशीले पदार्थ के साथ सक्रिय है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। जांच के दौरान युवक के पास से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान गांव रायपुर निवासी तारीफ के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ दो मामले पहले से विचाराधीन हैं। हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद उसने दोबारा इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार