home page

पानीपत: नशा तस्कर पांच किलो गांजा सहित गिरफ्तार

 | 
पानीपत: नशा तस्कर पांच किलो गांजा सहित गिरफ्तार


पानीपत, 19 जून (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने समालखा बस अडडा के पास एक युवक को पांच किलो 26 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के दतौली गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के लिए समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे थे।

टीम को तभी सूचना मिली की समालखा नए बस अड्डे के पास एक युवक पीठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान गांव दतौली सोनीपत निवासी सुनील के रूप में बताई। पुलिस ने युवक के पीठू बैग की तलाशी ली तो पोलोथिन में पैक गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर पांच किलो 26 ग्राम पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए तीन दिन पहले सोनीपत में एक युवक से 12 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया वह बुधवार को बचे पांच किलो 26 ग्राम गांजा को लेकर समालखा आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को न्यायलाय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा