home page

पानीपत:हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

 | 
पानीपत:हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू


पानीपत, 16 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने एक युवक को 31.25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को आज गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बबैल गांव में अड्डे पर थी। टीम को सूचना मिली कि करनाल निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए बाइक पर बराना गांव से बबैल गांव की तरफ आ रहा है।

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान करनाल निवासी रिंकू के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 31.25 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए पांच दिन पूर्व पहले पंजाब के लुधियाना में एक युवक से 50 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी।

बुधवार की रात को वह बची 31.25 ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए बबैल-बराना रोड पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा