home page

पानीपत: हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
पानीपत: हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


पानीपत, 13 जुलाई (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने थाना सनौली क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव राणा माजरा निवासी जब्बार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उनकी टीम रविवार की शाम को गश्त के दौरान पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर थी। तभी सूचना मिली की राणा माजरा निवासी जब्बार मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। जब्बार बगैर नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक पर मादक पदार्थ लेकर तामशाबाद बांध की ओर से पानीपत की तरफ आएगा।

पुलिस टीम ने नाका पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की उसने अपनी पहचान जब्बार निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से पोलिथीन में पैकेट हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 25 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह जल्दी अमीर बनने की लालसा लिए 15/20 दिन पहले यूपी के शामली में एक युवक से 35 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। बची 25 ग्राम हेरोइन लेकर शनिवार को पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी जब्बार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर को काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा