पानीपत: हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
पानीपत, 24 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने समालखा बस अड्डे के पास एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा आजाद नगर निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को आज सुबह सूचना मिली थी कि समालखा निवासी मोहित मादक पदार्थ लेकर समालखा बस अड्डे के पास बेचने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर समालखा की और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान आजाद नगर समालखा निवासी मोहित के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई।
बरामद हेरोइन का वजन करने पर 10 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 3 दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और शुक्रवार को बची 10 ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए समालखा बस अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोहित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

