जींद : प्रधानमंत्री ने दुनिया को योग की दिव्यता का आभास करवाया : कृष्ण लाल पंवार
जींद, 21 जून (हि.स.)। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो योग का संदेश दिया गया है, उसका डंका पूरे विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री ने दुनिया को योग की दिव्यता का आभास करवाया है। आज योग केवल व्यायाम नही है बल्कि स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्थ खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिलेभर से आमजन, विद्यार्थी, अधिकारी व कर्मचारी भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां करवाई गई। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि व्यक्ति को दूसरों के लिए निरर्थक नही बल्कि सार्थक बनना चाहिए। योग की यह सुक्ति हम सभी के लिए मार्गदर्शन करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होती है। इसलिए हमें भी अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए दूसरों के प्रति अपनी संवेदनाओं को जोड़ कर बोलना चाहिए यही योग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार दुनिया को योग की दिव्यता का आभास करवाया और संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे दुनिया ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि योग से शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म, आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। हरियाणा की नायब सरकार ने योग के व्यक्तिगत अभ्यास को एक जन आंदोलन में बदलने का काम किया है। योग केवल व्यायाम नही है बल्कि स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्थ खोजने का भाव है। योग हमारी जीवनशैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

