जींद : जिला बार एसोसिएशन का 27 फरवरी को होने वाला चुनाव गैर संवैधानिक : विकास लोहान
जींद, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान विकास लोहान ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन का 27 फरवरी को होने वाला चुनाव गैर संवैधानिक है। जिला बार एसोसिएशन इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करती है।
जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान विकास लोहान रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में जिला बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के अनुरोध पर आगामी चुनाव करवाने के लिए एक पांच सदस्य कमेटी गठित की थी। यह कमेटी जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा गठित की गई थी, जो कमेटी नियमीत रूप से अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए थी। इस समय पूरे पंजाब एवं हरियाणा में पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के चुनाव की प्रक्रिया जारी है, जोकि यह चुनाव 18 मार्च को समपन्न होने हैं। जिला बार एसोसिएशन जींद के चुनाव बारे बार कार्यकारी प्रधान विकास लोहान ने पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल को अपना अनुरोध पत्र भेज दिया था लेकिन पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल ने चुनाव होने के कारण जिला बार एसोसिएशन जींद के चुनावों को आठ दिसंबर को बार कौंसिल आफ इंडिया ने इस पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी थी। यह लिखित आदेश जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान व चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा एसोसिएशन के सभी सदस्यों को इस बारे में जानकारी दे दी थी। अब 19 फरवरी को बार के पूर्व बार पूर्व उप प्रधान विशाल खटकड़ ने बार के कुछ सदस्यों की गैर संवैधानिक मीटिंग बुला कर डीबी, जींद का गैर संवैधानिक चुनाव घोषित कर दिया है। इस चुनाव प्रक्रिया में आठ सदस्यों की असंवैधानिक चुनाव समिति बनाई गई है। इस फर्जी चुनाव समिति द्वारा केवल सात दिन में चुनाव संपन्न करवाने की प्रक्रिया जारी की है। जबकि नियमानुसार इस प्रक्रिया को 45 दिन में पूरा किया जाना था। इस चुनाव की कोई वोटर लिस्ट आरओ द्वारा जारी नही की गई और ना ही वोटर लिस्ट पर किसी बार सदस्य की आपत्ति बारे कोई प्रक्रिया जारी की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

