home page

सिरसा: सात दिन बाद फिर टूटी कुतियाना माइनर, फसल में जलभराव

 | 
सिरसा: सात दिन बाद फिर टूटी कुतियाना माइनर, फसल में जलभराव


सिरसा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले नाथूसरी चोपटा क्षेत्र शुक्रवार को कुतियाना माइनर टूट गई। माइनर टूटने से करीब 30 एकड़ में नरमा व मंूग की फसल डूब गई। किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर एसडीओ हरदीप सिंह व जेई विशाल मौके पर पहुंचे और माइनर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। गौरतलब है कि सात दिन पहले भी कुतिताना माइनर टूट गई थी, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी।

गांव जोड़कियां के पूर्व सरपंच देवतराम के खेत के समीप कुतियाना माइनर बर्जी नंबर 56700 के पास अचानक गई। इससे खेतों में तेजी से जलभराव होने लगा। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराना हेड से बंद करवा दिया। किसानों ने बताया कि माइनर की रिमॉडलिंग हुई और जहां पर टूटी है वहां पर कोर्ट से स्टे होने के कारण नई नहीं बनी। यहां से माइनर काफी कमजोर थी। माइनर में आई दरार को भरने का काम किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माइनर अचानक टूट गई और माइनर ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर टूटने से टेल पर पडऩे वाले गांव जमाल व कुताना में पेयजल की काफी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma