home page

सोनीपत: सीआरपीएफ जवानों संग डीआईजी ने गांव में 251 पौधे रोपे

 | 
सोनीपत: सीआरपीएफ जवानों संग डीआईजी ने गांव में 251 पौधे रोपे


सोनीपत, 29 सितंबर (हि.स.)। पर्यावरण

संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीआरपीएफ खेवड़ा की ओर से गांव ठरू

में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को 251 पौधे लगाए गए।

यह पौधारोपण कार्यक्रम सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जीडी शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन डीआईजी कुलबीर सिंह देशवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

डीआईजी

कुलबीर सिंह देशवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ आने

वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है। सीआरपीएफ द्वारा विभिन्न स्थानों पर

चलाए जा रहे पौधारोपण अभियानों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना

और अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के

कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

इंस्पेक्टर

जीडी शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण

में हो रहे बदलाव को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी

की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों को केवल रोपित

करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें।

गांव

ठरू की सरपंच सरोज वाला ने कहा कि गांव में पौधारोपण से पर्यावरण को लाभ मिलेगा और

गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने सीआरपीएफ का आभार जताते हुए ग्रामीणों से पौधों

की देखभाल में सहयोग करने की अपील की। भाजपा के जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू ने कहा

कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने

जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम

में ग्रामीणों सहित सीआरपीएफ के जवानों और अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की तथा लगाए

गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना