home page

हिसार : कॉलेज आली छोरी होगी सैट कंडक्टर कै...गीत गाने वाले कलाकारों की मुश्किलें बढ़ीं

 | 
हिसार : कॉलेज आली छोरी होगी सैट कंडक्टर कै...गीत गाने वाले कलाकारों की मुश्किलें बढ़ीं


रोडवेज सांझा संघर्ष समिति ने पुलिस को दी शिकायत, छवि धूमिल करने का आरोप

निर्देशक, लेखक व गायकों पर कार्रवाई करने व गाना यूट्यूब से हटाने की मांग

हिसार,

08 जून (हि.स.)। ‘कॉलेज आली छोरी होगी

सैट कंडक्टर कै’ के गायक कलाकारों की

मुश्किलें बढ़ सकती है। हिसार में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के नेतृत्व

में कंडक्टरों ने शहर थाना में शिकायत देकर गायक कलाकारों पर उनकी छवि धूमिल करने का

आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने कलाकारों पर कार्रवाई करने व गाने

को यू-ट्यूब से हटाने की मांग

उठाई है।

हरियाणा रोडवेज सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में कंडक्टरों की ओर से साेमवार काे शहर

थाना में दी गई शिकायत में कहा गया है कि गायक कलाकारों ने रोडवेज व परिचालकों की छवि

धूमिल करने का प्रयास किया है। शिकायत के अनुसार हाल ही में एक हरियाणवी गाना, जिसका

नाम ‘कॉलेज आली छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ रिलीज हुआ है। इसमें कंडक्टर के प्रति बहुत ही निंदनीय भाषा

का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा हमारी बहन-बेटियां, जो कॉलेज जाती है, उनके प्रति

भी गलत टिप्पणियां की गई है, जिससे समाज में कंडक्टर व कॉलेज जाने वाली लड़कियों के

प्रति गलत संदेश गया है। इससे जहां कंडक्टरों की छवि धूमिल हुुई है वहीं बहन-बेटियों

को भी ठेस पहुंची है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस गाने ने हमारी कार्यशैली

पर भी सवाल खड़े किए हैं।

शिकायत में मांग की गई है कि इस गाने को यू-ट्यूब से हटवाकर निर्देशक, लेखक

व गायकों पर कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में रोडवेज की कार्यशैली पर जनता में संदेह

पैदा न हो और समाज में हमारी साफ-सुथरी छवि बनी रहे। यू-ट्यूब पर गाना देखने से पता

चलता है कि इसके गायक नवीन नारू, सोनिका सिंह व सोमबीर खटक है। रोडवेज नेता जोगेन्द्र पंघाल, संदीप जैनावास एवं अजय दुहन ने कहा कि ऐसे गाने समाज में गलत संदेश देते हैं और इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को दी शिकायत में अनेक परिचालकों ने हस्ताक्षर करते हुए गाने पर रोष जताया है। पुलिस अधिकारियों ने

इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर