home page

हिसार से जम्मू हवाई कनेक्टिविटी की तैयारी, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को हाेगी सहूलियत

 | 
हिसार से जम्मू हवाई कनेक्टिविटी की तैयारी, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को हाेगी सहूलियत


विंटर शेड्यूल में हिसार-भुंतर-जम्मू

उड़ान प्रस्तावित, अहमदाबाद के लिए भी शुरू होगी सीधी फ्लाइट

आठ-दस घंटे का सफर सिमटकर

करीब डेढ़ घंटे में होने की उम्मीद

हिसार, 18 सितंबर (हि.स.)।

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार और कुल्लू-मनाली के भुंतर एयरपोर्ट से सफर करने वाले

यात्रियों के लिए विंटर सीजन में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है। 27 अक्टूबर से

लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में हिसार और भुंतर को जम्मू से जोड़ने वाली नई हवाई

सेवा शुरू करने की तैयारी है। एलायंस एयर की प्रस्तावित हिसार-भुंतर-जम्मू उड़ान से

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को भी सीधा

फायदा मिलने की उम्मीद है।

भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक

सिद्धार्थ कदम के अनुसार भुंतर से जम्मू के लिए वाया हिसार हवाई सेवा शुरू करने की

योजना बनाई गई है। इसके लिए एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल में स्लॉट मांगे थे, जिन्हें

डीजीसीए और संबंधित एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने की जानकारी है। आगामी कुल्लू

दशहरा और विंटर सीजन के दौरान नई हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलने

की उम्मीद जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के राज्यों से आने वाले पर्यटकों

के लिए वाया हिसार भुंतर और मनाली पहुंचना आसान होगा।

हिसार से जम्मू की हवाई

सेवा शुरू होने पर वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिल

सकती है। मौजूदा सड़क मार्ग से लगने वाले करीब 8 से 10 घंटे के सफर की तुलना में हवाई

यात्रा का समय करीब डेढ़ घंटे रहने की उम्मीद है। इसके अलावा हिसार से

अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इससे हिसार के साथ भिवानी और

सिरसा क्षेत्र के व्यापारियों को गुजरात के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों तक सीधी हवाई

कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

भुंतर एयरपोर्ट से फिलहाल

सप्ताह में दिल्ली के लिए पांच, जयपुर के लिए दो और अमृतसर के लिए एक उड़ान संचालित

हो रही है। देहरादून सेवा फिलहाल अस्थायी रूप से बंद है, जबकि हेलीटैक्सी सेवा रोजाना

संचालित हो रही है। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी

उड़ानें चल रही हैं। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद मौजूदा उड़ानों के समय में आंशिक

बदलाव संभव है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर