home page

सोनीपत: हसनपुर में करोड़ों के विकास कार्यों की विधायक ने रखी नींव

 | 
सोनीपत: हसनपुर में करोड़ों के विकास कार्यों की विधायक ने रखी नींव


सोनीपत, 26 सितंबर (हि.स.)। गन्नौर

के हसनपुर गांव में शनिवार को करीब तीन करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों

का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने शिव मंदिर परिसर में

आयोजित कार्यक्रम में नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत की। ग्रामीणों ने फूलमालाओं

और पगड़ी पहनाकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं

और विकास से जुड़ी मांगों को भी विधायक के सामने रखा।

विधायक

ने 48.64 लाख रुपये की लागत से वजीर अंतिल के खेत से रामरतन के खेत तक बनने वाले रास्ते

का शिलान्यास किया। पंचायत घर से जीतराम के घर तक 12 लाख रुपये की लागत से गली की मरम्मत

तथा नरेश के घर से स्वागत द्वार तक 18 लाख रुपये की लागत से गली की मरम्मत और नाला

निर्माण की शुरुआत कराई गई।

जबकि 4 लाख 57 हजार रुपये की लागत से बबला के घर से दयानंद के

घर तक बनी गली, 19.87 लाख रुपये से चंद्र के घर से श्रीनारायण पंडित के घर तक बनी गली

और 13.16 लाख रुपये से शिल्क के घर से नफे के प्लाट तक बनी गली का उद्घाटन किया गया।

गांव में 19.50 लाख रुपये की एससी चौपाल, 45 लाख रुपये के सामुदायिक केंद्र, 19.50

लाख रुपये की वाल्मीकि चौपाल और साढ़े नौ लाख रुपये की नाई वाली चौपाल का निर्माण चल रहा

है। आठ लाख रुपये से सामान्य चौपाल की मरम्मत भी कराई जा रही है। वहीं, 95.68 लाख रुपये

की लागत से जीटी रोड से मुरथल वाया हसनपुर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम भी

जारी है। विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर क्षेत्र के गांवों और शहर में मूलभूत सुविधाओं का

विस्तार प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना