home page

हिसार में विहिप नेता को वॉयस मैसेज भेजकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी

 | 

धमकी के बाद परिवार दहशत में, पुलिस ने शुरू की जांच

हिसार, 30 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं शहर में बन

रही कनॉट प्लेस के निदेशक सुरेन्द्र जांगड़ा से दो करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की

सूचना है। मोबाइल पर वॉयस नोट भेजकर रंगदारी मांगने की धमकी के बाद सुरेन्द्र जांगड़ा

व उनका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र जांगड़ा ने गुरुवार काे बताया कि बुधवार शाम वॉट्सएप

पर पुर्तगाल नंबर से कॉल आई। कॉल मिस होने के कारण अटेंड नहीं हो सकी। दो मिनट बाद

उसी नंबर से 25 सेकंड का एक ऑडियो वॉयस मैसेज मिला। उसमें बोला गया कि वह गैंगस्टर

रोहित गोदारा गैंग का मेंबर है। एसपी-डीएसपी से कंफर्म कर लियो…दो दिन में रकम दे दे

नहीं तो तुझे और परिवार को जान से मार दूंगा। सुरेंद्र ने पुलिस से मामले की शिकायत

की, जिस पर पुलिस वॉयस नोट की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता की सुरक्षा

पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इधर, पिछले सात महीने में गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगने

का यह 10वां मामला है।

सुरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 6:20 पर उनके वॉट्सएप

पर विदेशी नंबर (+351925884932) से कॉल आई। किसी काम में व्यस्त होने के चलते वो कॉल

अटेंड नहीं कर पाए। इस कॉल के करीब दो मिनट बाद, शाम 6:22 बजे उसी नंबर से 25 सेकंड

का वॉइस नोट आया। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का गिली राणा बताते

हुए दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि रकम का इंतजाम करने के लिए सिर्फ

दो दिन का समय है। यदि पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार देंगे। सुरेंद्र जांगड़ा ने

शिकायत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली इस धमकी के बाद वह और उनका पूरा परिवार

दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

की। एचटीएम थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच

की जा रही है और सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर