home page

जींद : विहिप कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

 | 
जींद : विहिप कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


जींद, 08 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नवरात्र के दौरान मांस की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्र के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

विहिप के जिला अध्यक्ष सुशील सिंगला ने कहा कि 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। हिंदू समाज के लिए नवरात्र विशेष धार्मिक पर्व है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नवरात्र की अवधि में मांस की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछले नवरात्र के दौरान भी प्रशासन के आदेश पर मांस की दुकानें बंद रही थी। प्रांत मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने मांसाहार से जुड़ी दुकानों के संचालकों से भी अपील की कि वे 11 से 19 अक्टूबर तक अपनी दुकानें बंद रख कर नवरात्र के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता दलवीर शर्मा ने कहा कि प्रशासन को शहर में संचालित मांस की दुकानों और ठेलियों के लिए शहर से बाहर एक निर्धारित स्थान तय करने पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों या अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को सड़क किनारे लगने वाली मांस की दुकानों से परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से अलग मीट मार्केट के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सह मंत्री महेश जिंदल, रीमा मित्तल और अधिवक्ता रामकुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा