home page

हिसार में हुई न्याय जन पंचायत, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान

 | 
हिसार में हुई न्याय जन पंचायत, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान


13 सितंबर की राज्य स्तरीय न्याय पंचायत के फैसले को लागू करने का संकल्प

हिसार, 11 सितंबर (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को नगर

निगम कार्यालय में नगर पालिका एवं दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में न्याय

जन पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक हिसार के वरिष्ठ उपप्रधान

अशोक शर्मा ने की, जबकि संचालन जयकुमार सिवाच ने किया। पंचायत में विभिन्न जन संगठनों

के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए हड़ताली कर्मचारियों के संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने

का ऐलान किया।

पंचायत में नागरिक अधिकार मंच, संयुक्त किसान मोर्चा, जनवादी महिला समिति,

अखिल भारतीय किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, दलित अधिकार मंच, ज्ञान-विज्ञान समिति,

भवन निर्माण समिति, आशा वर्कर, सीटू, विकलांग अधिकार मंच और डीवाईएफआई सहित विभिन्न

संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी संगठनों ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में

सर्व कर्मचारी संघ की ओर से चलाए जा रहे नानक लंगर में तन-मन-धन से सहयोग देने तथा

13 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय न्याय पंचायत के फैसले को हरसंभव लागू करने का

संकल्प लिया।

जन पंचायत में सरकार की कार्रवाई के चलते मानसिक तनाव के कारण करनाल और कुरुक्षेत्र

में दो कर्मचारियों की मौत पर चिंता जताई गई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत कर्मचारियों

को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से दमनकारी नीति छोड़कर

कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान करने की मांग की। जन पंचायत को अभेराम फौजी, त्रिलोक

बंसल, विद्या देवी, दिनेश सिवाच, मनोहर लाल जाखड़, चंदगी राम, कामरेड सुखबीर,शमशेर

नम्बरदार, सतबीर धायल, कपूर सिंह बगला, दलबीर किरमारा, अन्नू सूरा ढींगड़ा, शकुंतला

जाखड, सुरेश गिरधर, कामरेड सुरेश, सीमा, अनिल शर्मा, प्रदीप, राकेश कुमार, राजीव मलिक

आदि नेताओं ने भी संबोधित किया

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर