home page

पानीपत: जिला जेल में बंद कैदी की मौत, पुत्रवधू ने लगाए थे गंम्भीर आरोप।

 | 
पानीपत: जिला जेल में बंद कैदी की मौत, पुत्रवधू ने लगाए थे गंम्भीर आरोप।


पानीपत, 05 जुलाई (हि.स.)। पानीपत की जिला जेल में बंद 50 वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पानीपत निवासी रोहतास के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई था। रोहतास के खिलाफ उसके बेटे की बहू ने गंभीर आरोप लगाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद था। चौंका देने वाली बात यह है कि जब से रोहतास पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है, तब से लेकर अब तक उनके परिवार में तीन मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले उनके बेटे और पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

जिला जेल प्रशासन के अनुसार शनिवार की रात को जेल में बंद कैदी रोहतास को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। जेल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसे पानीपत के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोहतास ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक आना बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा