home page

हिसार : हांसी में तोशाम रोड पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं

 | 

हिसार, 09 मार्च (हि.स.)। हांसी के तोशाम रोड

पर लक्ष्य पाइप फैक्ट्री के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर

शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान

अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक राहगीर ने झाड़ियों

में शव देखकर डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और बस स्टेंड

चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के

लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक

साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक

की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। युवक के हाथ पर राजीव और सुनीता नाम लिखे मिले

हैं, जिसे पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज

जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों में भी जाकर युवक के बारे

में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास

से कोई पहचान पत्र, संदिग्ध सामान या नशे से संबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई है। उसके

शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को हांसी

के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अगले 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए

सुरक्षित रखा जाएगा और आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास

किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के

बाद ही उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर